adevertisment Adevertiisment banner

Auriya: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, चार की मौत 

Auriya: जनपद के सहायल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सहायल क्षेत्र स्थित गंगा बाबा मोड़ के पास अनियंत्रित कार शीशम के पेड़ से टकरा गई। कार में सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। अन्य तीन सदस्य गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार की सुबह आठ बजे की है। रसूलाबाद के शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी कृष्ण बिहारी (60) परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने ग्वालियर जा रहे थे, तभी ये हादसा हुआ।

राहगीरों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। साथ ही घायलों को बाहर निकलने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार में सवार कृष्ण बिहारी (60), नीरज चतुर्वेदी (40) पुत्र कृष्ण बिहारी, ऋषभ (12) पुत्र नीरज को मृत अवस्था में बाहर निकाला। जबकि उपचार को ले जाते समय मधु देवी पत्नी नीरज की मौत हो गई।

Auriya: also read- Udaipur: रॉन्ग साइड से आ रही कार को डंपर ने मारी टक्कर, कार सवार सभी 5 युवकों की मौत

वहीं, कार में सवार अर्चना (40) पत्नी नीरज चतुर्वेदी, ऋषि (08) पुत्र नीरज, योगेश (40) पुत्र रामस्वरूप को घायल अवस्था में बाहर निकाला। सभी घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। सभी घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए रेफर किया गया है। घटना की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी एमपी सिंह मौके पर पहुंच गए थे।

Related Articles

Back to top button