adevertisment Adevertiisment banner

Pilibhit News : महिला थाने में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने देखा PM मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण

Pilibhit News : पीलीभीत महिला थाने में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। महिला थाना प्रभारी रीता कुमारी सहित पुलिसकर्मियों ने PM नरेंद्र मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा।

पीलीभीत, महिला थाना, राष्ट्रीय एकता दिवस, Pilibhit News, Rashtriya Ekta Diwas, Sardar Patel, Pilibhit Police, PMModi

Pilibhit News : सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को महिला थाना पीलीभीत में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण महिला थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने देखा और सुना।

कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी रीता कुमारी सहित थाने का पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। इस अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व, विचारों और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने में उनके योगदान को याद किया गया।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देश की एकजुटता, आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button