adevertisment Adevertiisment banner

Kolkata: ट्रेन में हत्या बलात्कार और लूट करने वाले सीरियल अपराधी को लाया गया हावड़ा

Kolkata: ट्रेन में हत्या, बलात्कार और लूट जैसे अपराधों को लगातार अंजाम देने के आरोपित राहुल राठी को बुधवार रात पुलिस गुजरात से हावड़ा ले आई। सूत्रों के अनुसार अपराधियों से पूछताछ के लिए बनाई गई रेलवे पुलिस और राज्य खुफिया पुलिस के अधिकारियों की टीम ने उससे रात भर पूछताछ की है।

हावड़ा रेलवे पुलिस की अधीक्षक पुष्पा ने कहा कि हालांकि मामला स्पष्ट है, साक्ष्य के लिए अपराधी को हिरासत में ले लिया गया है। तबला वादक सौमित्र चटर्जी की 19 नवंबर की रात कटिहार एक्सप्रेस दिव्यांग डिब्बे में हत्या कर दी गयी थी।

राहुल को एक अन्य हत्या और बलात्कार के मामले में गुजरात की वलसाड पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद आरोपित ने एक महीने में पांच हत्याएं और रेप का जुर्म कबूल कर लिया था। पांच हत्याओं में से तीन महिलाएं और दो पुरुष थे जिनमें कटिहार एक्सप्रेस का तबला वादक भी था।

Kolkata: also read- Vanaras- भारतीय राजनीति में पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी का योगदान सदैव याद किया जाएगा : हंसराज विश्वकर्मा

हत्या के बाद राहुल अजीमगंज चला गया था। इसके बाद वह मालदह गया और वापस हावड़ा आ गया। जिसके चलते रेलवे पुलिस ने उस जगह पर भी घटना के पुननिर्माण करने की योजना बनाई है। राहुल ने पांच साल में स्कूल छोड़ दिया। फिर बिना घर भी छोड़ दिया। कभी-कभी गाड़ी चलाता था और साइकिल चोरी करता था। इसके अलावा पैर की समस्याओं के कारण ट्रेनों के दिव्यांग डिब्बों में उसने भारत के कई क्षेत्रों में घूमा था। उसने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि अगर वह किसी महिला को दिव्यांग डिब्बे में अकेला पाता तो उसकी बलात्कार के बाद हत्या करके उसका सब कुछ लूट लेता था। हावड़ा रेलवे पुलिस के अधीक्षक ने बताया कि उन्हें बुधवार शाम हवाई मार्ग से कोलकाता लाया गया।

Related Articles

Back to top button