adevertisment Adevertiisment banner

Kolkata: सेना की शौर्यगाथा को समर्पित होगा टाटा स्टील कोलकाता विजय दिवस कप 

Kolkata: 1971 के युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों के अतुलनीय बलिदानों के प्रति श्रद्धा निवेदित करने के लिए आगामी 15 दिसंबर को भारतीय सेना के पूर्वी कमान द्वारा “टाटा स्टील कोलकाता 25 किलोमीटर मैराथन- विजय दिवस कप” का आयोजन किया जाएगा। यह अनूठा कार्यक्रम, प्रतिष्ठित टाटा स्टील कोलकाता मैराथन के हिस्से के रूप में, आयोजित किया जा रहा है।

इस विशेष आयोजन में भारतीय सेना की 10 टीमें और भारतीय नौसेना एवं वायुसेना की 5-5 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रत्येक टीम में तीन धावक शामिल होंगे, जो 25 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। यह आयोजन विजय दिवस 2024 के समारोहों में भव्यता जोड़ते हुए सशस्त्र बलों को पेशेवर मैराथन धावकों के साथ अपनी शक्ति, साहस और सहनशीलता दिखाने का मंच प्रदान करेगा।

Kolkata: also read- Jhansi: सात घंटे की पूछताछ के बाद एनआईए और एसटीएफ ने मुफ्ती खालिद को किया परिजनों के सुपुर्द

“टाटा स्टील कोलकाता 25 किलोमीटर – विजय दिवस कप” का मुख्य उद्देश्य विजय दिवस समारोहों को अधिक पहचान और सराहना दिलाना है। यह आयोजन सेना के शौर्य, समर्पण और भाईचारे का प्रतीक है, जो देशवासियों को प्रेरित करने का कार्य करेगा। सेना ने, आम लोगों से 1971 के गौरवशाली विजय का उत्सव मनाने और हमारे वीर जवानों को सम्मानित करने के इस प्रेरणादायक आयोजन का हिस्सा बनने का आह्वान किया है।

Related Articles

Back to top button