adevertisment Adevertiisment banner

Rajasthan News- खाटू श्याम जी मेला 2025 के यात्रियों एवं श्रद्धालुओं हेतु

Rajasthan News-रेलवे द्वारा खाटू श्याम जी मेला 2025 के यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिल्ली-रींगस-दिल्ली मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या  04404, दिल्ली-रींगस मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.03.25 से 11.03.25 तक (11 ट्रिप) दिल्ली से 20.40 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.00 बजे रींगस पहुॅचेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या  04403, रींगस- दिल्ली मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.03.25 से 12.03.25 तक (11 ट्रिप) रींगस से 04.30 बजे रवाना होकर 11.40 बजे दिल्ली पहुॅचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में दिल्ली सराय, दिल्ली कैंट, गुडगॉव, पटौदी रोड, रेवाडी, महेन्द्रगढ, लोहारू, झुन्झुनू, सीकर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 12 डिब्बे होगे।

Related Articles

Back to top button