adevertisment Adevertiisment banner

Hardoi: जिलाधिकारी ने वृद्ध की चार साल की समस्या चार मिनट में दूर की, मिलेगी वृद्धा पेंशन

Hardoi: जिले में एक वृद्ध अपनी वृद्धा पेंशन और किसान सम्मान निधि के लिए दफ्तरों के चक्कर लगा रहा है। फाइलों में उसे मृत घोषित कर दिया गया है। बुधवार वृद्ध जनसुनवाई के दाैरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के सामने पहुंचा और अपनी समस्याएं बयां की। डीएम ने अधिकारियों को तलब कर चार साल से समस्या काे दूर करते हुए वृद्ध को सरकारी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए।

वृद्ध शिवपाल सिंह माधौगंज विकास खंड के गौतरा गांव निवासी है। आज जनसुनवाई के दौरान वृद्ध जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के पास पहुंचा और अपनी समस्या रखीं। वृद्ध ने बताया कि उसे चार साल से वृद्धा पेंशन और किसान सम्मान निधि नहीं मिल पाई है। पिछले चार साल से वह दफ्तरों के चक्कर लगा रहा है, जहां उसे मृत घोषित किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने तत्काल जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकांत पटेल को बुलाकर वृद्ध की पेंशन के संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जल्द ही वृद्ध कओ वृद्धा पेंशन का लाभ मिलने लगेगा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसान सम्मान निधि की सभी औपचारिकताएं पूरी करा ली गई हैं, जल्द ही वृद्ध शिवपाल को किसान सम्मान निधि की किस्त मिल जाएगी।

Hardoi: also read- Himanchal pradesh- सिरमौर में पटवारियों व कानूनगो संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

जिलाधिकारी का आभार जताते हुए फरियादी शिवपाल ने कहा कि उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उनकी समस्या का समाधान इतनी आसानी से हो जाएगा। जिलाधिकारी ने चार साल पुरानी समस्या का समाधान मात्र चार मिनट में कर दिया।

Related Articles

Back to top button