Himanchal pradesh- सिरमौर में पटवारियों व कानूनगो संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

Himanchal pradesh- प्रदेश सरकार ने राजस्व कर्मचारियों जैसे पटवारी, कानूनगो आदि की सेवाओं को स्टेट काडर बनाने का निर्णय किया है, उसका कर्मचारियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। इसी कड़ी में सिरमौर जिला राजस्व कर्मचारी पटवारी कानूनगो संघ भी नाहन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि पटवारी व कानूनगो को राज्य काडर देने से लोगो को भी समस्याएं होंगी और साथ ही राजस्व कर्मियों को भी।

संघ के राजिंदर सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार का यह फैसला उन्हें मान्य नहीं है। इनमे कई महिलाएं भी शामिल हैं जो इससे प्रभावित होंगी। दूसरे हर जिला में मापन इकाई अलग अलग हैं जिस कारण से पटवारियों सहित अन्य लोब भी प्रभावित होंगे। इसलिए सरकार उन्हें जिला संवर्ग में ही रखे। उनकी यह अनिश्चित कालीन हड़ताल ऐसे ही जारी रहेगी।

Himanchal pradesh- Kolkata- ममता बनर्जी के खिलाफ राज्यपाल द्वारा दायर मानहानि मामले में वकील बदला, अब कल्याण बनर्जी लड़ेंगे मुकदमा

Related Articles

Back to top button