Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक 2025 राज्यसभा में पारित, रामदास अठावले का बड़ा बयान

Waqf Amendment Bill: वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को राज्यसभा ने मंजूरी दे दी है, जिससे इसे संसद की अंतिम स्वीकृति मिल गई। गुरुवार को पेश किए गए इस विधेयक पर 11 घंटे की लंबी चर्चा के बाद, शुक्रवार तड़के इसे पारित किया गया। विधेयक के पक्ष में 128 और विरोध में 95 मत पड़े। लोकसभा पहले ही इसे पारित कर चुकी थी।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा,
“यह विधेयक मुसलमानों के खिलाफ नहीं है, बल्कि उनके हित में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना धर्मनिरपेक्ष रुख स्पष्ट किया है। विपक्ष जानबूझकर भ्रम फैला रहा है। वक्फ बोर्ड की संपत्ति अब कुछ लोगों के हाथों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आम मुसलमानों को भी इसका लाभ मिलेगा।”

किरण रिजिजू ने विपक्ष के आरोपों को किया खारिज

विधेयक पर चर्चा के दौरान अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि सरकार किसी भी समुदाय को डराने का प्रयास नहीं कर रही है। उन्होंने कहा,
“मुसलमानों को डराने और गुमराह करने का काम विपक्ष कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी का यह फैसला व्यापक सोच-समझ के साथ लिया गया है।”

Waqf Amendment Bill: also read- Actor Manoj Kumar Death: ‘भारत की बात सुनाने वाले’ मनोज कुमार नहीं रहे, बॉलीवुड में शोक की लहर

रिजिजू ने बताया कि वक्फ संशोधन विधेयक के समर्थन में एक करोड़ से अधिक सुझाव मिले हैं। संयुक्त संसदीय समिति ने 10 शहरों का दौरा कर जनता की राय ली और 284 संगठनों से चर्चा की। देश में वर्तमान में 8.72 लाख वक्फ संपत्तियां हैं, जिनका अधिक समुचित प्रबंधन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह संशोधन किया गया है।

Related Articles

Back to top button