adevertisment Adevertiisment banner

Bhagalpur: इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले के विरुद्ध महिलाओं का विरोध प्रदर्शन

Bhagalpur: बिहार महिला समाज भागलपुर जिला परिषद के तत्वावधान में गुरुवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महिला अस्मिता के विरुद्ध दिए गए निर्णय के खिलाफ स्थानीय कचहरी चौक भागलपुर में विरोध प्रदर्शन किया गया।

साथ ही इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्णय की प्रति को जलाया गई। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व बिहार महिला समाज भागलपुर के जिला सचिव अनीता शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हाल ही में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक जज ने महिला अस्मिता के खिलाफ निर्णय दिया कि किसी भी नाबालिक लड़की का स्तन छूना या पैजामे का डोरी खोलना बलात्कार नहीं है। यह निर्णय महिला अस्मिता के खिलाफ है, जो समाज में बलात्कारी और असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ाता है। जिससे समाज में महिलाओं की इज्जत की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।

Bhagalpur: also read- Mirzapur- मीरजापुर के अभिनव शर्मा का ISRO में चयन, पूरे देश में दूसरा स्थान

उच्च न्यायालय का निर्णय समाज और देश के हित में नहीं है। बिहार महिला समाज उच्चतम न्यायालय एवं केंद्र की सरकार से मांग करता है कि अविलंब समाज के व्यापक हित में उच्च न्यायालय के महिला अस्मिता विरोधी इस निर्णय को रद्द करें और महिला की सुरक्षा की गारंटी करें अन्यथा, महिलाएं इसके खिलाफ पूरे देश में जुझारू एवं निर्णायक आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में अनीता शर्मा, मृदुला सिंह, वीणा सिन्हा, उषा वर्मा, पूनम श्रीवास्तव, शारदा श्रीवास्तव, पूजा कुमारी के अलावा सुभाष कुमार, संजय कुमार, मनोहर शर्मा और मुस्ताक मुख्य रूप उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button