Prayagraj News-बिहार में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगा राष्ट्रीय अपना दल

Prayagraj News- बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को प्रयागराज में दो दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में अहम निर्णय लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिमन्यु कुमार निषाद ने बताया पार्टी बिहार की सभी सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारने की तैयारी करेगी।

उन्होंने बताया कि प्रयागराज में राष्ट्रीय अपना दल के केन्द्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की कार्यकारिणी बैठम में शुक्रवार को 13 बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय परशुराम निषाद उर्फ चाचा चौधरी के विचारों को व्यक्त किया गया। इसके साथ ही पार्टी के पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। संगठन विस्तार, पार्टी को आगे ले जाने के लिए आय का स्रोत, पार्टी के प्रचार प्रसार के आवश्यक सामग्री जुटाना तथा सोशल मीडिया पर पार्टी का प्रचार—प्रसार बढ़ाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य एजेंडा बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई तथा पार्टी के स्टार प्रचारक को लेकर केंद्रीय नेतृत्व के बीच समिति बनाई गयी‌। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरदीप निषाद ने पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ता अभी से क्षेत्र में प्रचार प्रसार में जुट जाएं। बिहार प्रदेश से आए राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बी चतुर्वेदी ने कहा कि आज पार्टी के विस्तार के साथ-साथ बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।
Read Also-Bihar News-पलायन पर सचिन पायलट ने नीतीश सरकार से पूछे सवाल
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोनम निषाद राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रकोष्ठ, बलराम सिंह, अभिमन्यु कुमार निषाद राष्ट्रीय प्रवक्ता, बलवंत सिंह प्रदेश अध्यक्ष नई दिल्ली, प्रियंका सिंह, कृष्ण मोहन पासवान, राजकिशोर सिंह, रामबली निषाद, अमरजीत बिंद, अमन कुमार निषाद, श्रवण कुमार निषाद, जितेंद्र शुक्ला मीडिया प्रभारी आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button