Chandauli News-राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायालय के 9056 व राजस्व के 65501 मामलों का हुआ निस्तारण
Chandauli News-राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ शनिवार को तहसील सभागार में जनपद न्यायाधीश रविन्द्र सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया।तहसील परिसर स्थित न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत समस्त न्यायालय एवं जनपद के समस्त बैंकों द्वारा फिजीकल मोड में आयोजित किया गया। जनपद न्यायालय के न्यायालयों में जनपद न्यायाधीश रविन्द्र सिंह द्वारा कुल 05 इजराय वादों का निस्तारण कर रूपया 2,72,000 /- का समझौता राशि दिलाया गया तथा 1 प्रक्रीर्ण वाद का निस्तारण किया गया। परितोष श्रेष्ठ अपर जनपद न्यायाधीश व प्रभारी प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा कुल 45 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें 08 जोड़े साथ भेजे गये तथा समझौता राशि रूपया 15,60,000 / – दिलाया गया। अशोक कुमार सिंह यादव पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण चन्दौली द्वारा कुल 13 एम.ए.सी.टी. वादों का निस्तारण कर रूपये 67,15,000/ – का प्रतिकर दिलाया गया। अशोक कुमार- x। अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा कुल 02 इजराय निस्तारण किया गया। अनुराग शर्मा विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट द्वारा कुल 01 वाद का निस्तारण कर रूपया 100/- जुर्माना वसूल किया गया। परितोष श्रेष्ठ अपर अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश व एफ. टी. सी. प्रथम नोडल अधिकारी राष्ट्रिय लोक अदालत द्वारा कुल 171 विद्युत वादों निस्तारण किया गया। श्रीमती इशरत परवीन फारूकी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कुल 3,260 वादों का निस्तारण कर रूपया 3,18,200 /- जुर्माना वसूल किया गया। श्रीमती निकिता गौड़ सिविल जज सी.डि. द्वारा कुल 202 सिविल वादों का निस्तारण कर जिसमें 09 वादों में रू0 79,58,633 /- उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। एवं 193 वादो का निस्तारण किया गया। अरूण कुमार गुप्ता अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे द्वारा कुल 1705 वादों का निस्तारण कर रूपया 2,04,215 /- जुर्माना वसूल किया गया। श्रीमती इन्दु रानी सिविल जज (जू.डि.) द्वारा कुल 68 वादों का निस्तारण रूपया 5160 /- जुर्माना वसूल किया गया। कुंवर जितेन्द्र प्रताप सिंह सिविल जज (जू.डि.) चकिया द्वारा कुल 517 वादों का निस्तारण कर रू0 5000/- जुर्माना वसूल किया गया।सुश्री माधुरी यादव न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कुल 1337 वादों का निस्तारण कर रूपया 36,500/- जुर्माना वसूल किया गया। यज्ञेश कुमार सोनकर अपर सिविल जज (जू.डि.), चकिया द्वारा कुल 505 वादों का निस्तारण कर रूपया 19,100/- जुर्माना वसूल किया गया। सुश्री नूतन सिविल जज (जू.डि.) / एफ.टी.सी. प्रथम द्वारा कुल 995 वादों का निस्तारण कर रूपया 500/- जुर्माना वसूल किया गया। सुश्री शिवानी सिविल जज (जू.डि.) / एफ.टी.सी. द्वितीय द्वारा कुल 116 वादों का निस्तारण किया गया।
Chandauli News-Read Also-UP News: पोखरे में मिला अज्ञात महिला का शव क्षेत्र में मचा हड़कंप
सुश्री ईशा राय अपर सिविल जज (जू.डि.)-द्वितिय द्वारा कुल 108 वाद का निस्ता रण किया गया। जनपद न्यायालयों द्वारा कुल 9056 मुकदमों का निस्तारण किया गया। सभी बैंकों द्वारा कुल 434 ऋण खातों का निस्तारण कर रूपया 4,29,86,175 /- चार करोड़ उन्न त्तीस लाख छीयासी हजार एक सौ पचहत्तर का समझौता किया गया एवं रूपया 1,19,98,844 /- एक करोड़ उन्नीस लाख अन्ठानवे हजार आठ सौ चौवालीस नकद वसूला गया। जनपद के सभी राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 65501 मामलों का निस्तारण किया गया।उक्त सूचना अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश व सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विकास वर्मा द्वारा दी गयी है।