adevertisment Adevertiisment banner

Chandauli- मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं ने किया चकिया तहसील एवं ब्लॉक का निरीक्षण

Chandauli-मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं ने मंगलवार को चकिया तहसील एवं चकिया विकास खंड का निरीक्षण कर विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण का उद्देश्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, ज़मीनी क्रियान्वयन तथा जनहित से जुड़े मुद्दों का जायजा लेना था।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों से विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, जल जीवन मिशन, पंचायत स्तर पर विकास कार्य, शौचालय निर्माण एवं पेयजल आपूर्ति की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।

सीडीओ ने इस दौरान कहा कि निर्माणाधीन आवासों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित की जाए।शौचालय निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए साथ ही जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना की प्रगति नियमित रूप से अपलोड की जाए और किसी भी प्रकार की तकनीकी बाधा का तत्काल समाधान किया जाए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे फील्ड में जाकर कार्यों की निगरानी करें और जनप्रतिनिधियों से संवाद बनाकर कार्यों को गति प्रदान करें।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी चकिया, खंड विकास अधिकारी, अभियंता, पंचायत सचिव, ग्राम विकास अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

चन्दौली से सत्येन्द्र कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button