adevertisment Adevertiisment banner

VandeBharatExposed- वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की मुसीबत – कोच बना झरना, कूलिंग भी ठप

VandeBharatExposed- हाईटेक सुविधाओं के लिए जानी जाने वाली वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस में एक बार फिर तकनीकी खामी सामने आई है। बुधवार सुबह ट्रेन के C-7 कोच में बैठे यात्रियों को उस वक्त परेशानी का सामना करना पड़ा जब कोच अचानक झरना बन गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 22415 वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6 बजे वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। लेकिन प्रयागराज पहुंचने से ठीक पहले, सी-7 कोच की सीट नंबर 76 पर अचानक पानी टपकने लगा। कुछ ही देर में पानी की मात्रा इतनी बढ़ गई कि यात्रियों को उठकर सीट छोड़नी पड़ी।

परेशानी यहीं नहीं रुकी। कोच की एसी कूलिंग भी अचानक कम हो गई, जिससे गर्मी और उमस ने यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। यात्रियों ने तत्काल इसकी शिकायत कोच के क्रू मेंबर से की।

रेलवे अधिकारियों से इस मामले में प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा की जा रही है। लगातार तकनीकी खामियों से जूझ रही वंदे भारत एक्सप्रेस की विश्वसनीयता पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

पिछले कुछ महीनों में वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ी कई तकनीकी खामियों की शिकायतें सामने आ चुकी हैं — कभी दरवाजे फंसने की समस्या, तो कभी वेंटिलेशन और एसी यूनिट में खराबी। ऐसे में यात्रियों का भरोसा डगमगाने लगा है।

रेल मंत्रालय द्वारा प्रीमियम और आधुनिक ट्रेन के तौर पर प्रचारित वंदे भारत एक्सप्रेस में बार-बार हो रही तकनीकी विफलताएं यह सवाल खड़ा करती हैं कि क्या मेंटेनेंस और क्वालिटी कंट्रोल में लापरवाही बरती जा रही है?

VandeBharatExposed- Kaushambi News-चौकी इंचार्ज बनकर लोगों से मांग रहे हैं ओटीपी नंबर

Related Articles

Back to top button