Allegations on Yash Dayal: RCB क्रिकेटर Yash Dayal पर यौन शोषण का गंभीर आरोप, महिला की शिकायत पर थाने में दर्ज हुआ केस

Allegations on Yash Dayal: उत्तर प्रदेश और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल पर गाजियाबाद की एक महिला ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि यश ने उसे पिछले पांच सालों तक धोखे में रखा और शादी का झूठा वादा किया। महिला की शिकायत पर अब स्थानीय इंदिरापुरम थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

शादी के झूठे वादे और मानसिक उत्पीड़न
महिला का कहना है कि वह पिछले पांच सालों से यश दयाल के साथ रिश्ते में थी और इस दौरान उसने यश और उसके परिवार पर पूरी तरह विश्वास किया। यश ने महिला को अपने परिवार से मिलवाया, जहां परिवार के लोग उसे ‘बहू’ की तरह स्वीकार कर रहे थे। लेकिन बाद में महिला को यह समझ में आया कि वह सब कुछ केवल झूठ था। इस धोखे का विरोध करने पर महिला को शारीरिक हिंसा और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा।

यश दयाल पर अन्य महिलाओं के साथ संबंध के आरोप
पीड़िता ने यह भी दावा किया है कि यश दयाल के अन्य महिलाओं के साथ भी रिश्ते रहे हैं। महिला के पास यश दयाल के खिलाफ चैट्स, स्क्रीनशॉट्स और वीडियो कॉल्स की रिकॉर्डिंग के रूप में डिजिटल साक्ष्य भी मौजूद हैं, जो आरोपों को साबित करने में मददगार हो सकते हैं।

महिला की न्याय की गुहार
महिला ने पहले 14 जून को महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर अपनी शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ा। इसके बाद, महिला ने मजबूरी में मुख्यमंत्री कार्यालय से न्याय की मांग की और मामला फिर से स्थानीय थाने में दर्ज हुआ।

Allegations on Yash Dayal: ALSO READ- GuruPurnima2025- गुरु की महिमा को समर्पित पावन पर्व ,जानिए क्यों और कैसे मनाते हैं

कानूनी कार्रवाई और संभावित सजा
इस पूरे मामले में यश दयाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 69 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस धारा के तहत झूठे वादों के आधार पर यौन शोषण और धोखा देने को अपराध माना जाता है। अगर आरोप साबित होते हैं, तो यश दयाल को 10 साल तक की सजा हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button