adevertisment Adevertiisment banner

Indore (Madhya Pradesh): कल्पेश याग्निक आत्महत्या मामला: फर्जी जमानत के मामले में आरोपी सलोनी अरोड़ा गिरफ्तार

Indore (Madhya Pradesh): वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक की आत्महत्या के मामले में मुख्य आरोपी रही सलोनी अरोड़ा एक बार फिर कानून के शिकंजे में आ गई है। इस बार मामला कोर्ट में फर्जी जमानत दिलाने से जुड़ा है।

जानकारी के अनुसार, सलोनी अरोड़ा ने खुद को कोर्ट से जमानत दिलवाने के लिए डाबी नामक व्यक्ति के जरिए फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया था। जैसे ही इस बात की जानकारी इंदौर क्राइम ब्रांच को मिली, तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई।

क्राइम ब्रांच के इनपुट पर मल्हारगढ़ थाना पुलिस ने सलोनी को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह एक कार से नीमच की ओर जा रही थी। उसे हिरासत में लेकर इंदौर क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। डाबी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

क्राइम ब्रांच की टीम सलोनी को इंदौर लाने की प्रक्रिया में है। माना जा रहा है कि इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। कल्पेश याग्निक की आत्महत्या के बाद सलोनी अरोड़ा पर मानसिक उत्पीड़न और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे थे। लंबे समय तक फरार रहने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था और बाद में जमानत मिली थी, जो अब फर्जी पाई गई।

Related Articles

Back to top button