Sonbhadra news: स्वयं सहायता समूह की सदस्य स्वतन्त्रा दिवस के परेड में होंगी विशेष अतिथि, नई दिल्ली हुई रवाना

Sonbhadra news: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित लाल किले की परेड में शामिल होने के लिए सोनभद्र की स्वयं सहायता समूह सदस्य निर्मला देवी का चयन हुआ है। वह प्रदेश स्तर पर चयनित होने वाली सिर्फ 12 महिलाओं में से एक हैं।

सम्मान और गौरव का क्षण

जनपद के लिए यह बेहद गौरव का क्षण है कि एक स्वयं सहायता समूह की सदस्य को राष्ट्रीय स्तर के समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने का अवसर मिला है। निर्मला देवी अपनी कड़ी मेहनत और बेहतर कार्य की बदौलत यह सम्मान प्राप्त कर रही हैं, जो जिले की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

अधिकारियों ने दी बधाई

मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी और उपायुक्त स्वतः रोजगार सरिता सिंह ने निर्मला देवी को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि निर्मला देवी ने यह साबित कर दिया है कि अगर महिलाएं ठान लें तो कुछ भी असंभव नहीं है।

अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा

अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि निर्मला देवी की यह सफलता अन्य महिलाओं को भी अपने कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करने और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित करेगी। उपायुक्त सरिता सिंह ने यह भी बताया कि पिछले वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में भी जिले की तीन महिलाएं शामिल हुई थीं, जो यह दर्शाता है कि सोनभद्र जैसा पिछड़ा जिला भी प्रेरणा का केंद्र बन रहा है।

Sonbhadra news: also read- Prayagraj News: छात्रसंघ भवन सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक खोलने के लिए पूर्व पदाधिकारियो ने लिखा पत्र

दिल्ली के लिए रवाना

निर्मला देवी मंगलवार को दिल्ली के लिए ट्रेन से रवाना हुईं। उनके सम्मान और उपलब्धि पर जिले में खुशी का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button