Sonbhadra News-जियो और जीने दो-अहिंसा परमो धर्म सुनाए भजन
Sonbhadra News- जैन साधना भवन में जैन परिवारों के साथ जैन पावन पर्युषण पर्व का शुभारंभ बुधवार को किया गया। वही दिल्ली से पधारे स्वाध्ययी नंदकिशोर जैन एवं सुनील जैन द्वारा जिनवाणी का महत्त्व समझाया गया,और जैन आगम,,के बारे में जैन समाज के उपस्थित महिला पुरुष एवं बच्चों को जियो और जीने दो,, अहिंसा परमो धर्म को भजनों व, जैन धर्म ग्रन्थों के प्रेरक तत्वो का उल्लेख करते हुए उसकी महत्वता को समझाया और उसका अनुसरण करने का अनुरोध किया ,जैन साधना भवन में चल रहे पर्यूषण पर्व के पहले दिन जैन समाज की महिलाएं पुरुष एवं बच्चों के बच्चों की उपस्थिति रही वही पवन कुमार जैन ने बताया कि पर्यूषण पर्व, जैन समाज का एक महत्वपूर्ण पर्व है।
जैन धर्मावलंबी भाद्रपद मास में पर्यूषण पर्व मनाते हैं। ये पर्यूषण पर्व 10 दिन चलते हैं। 12 वें दिन जैन धर्म के लोगों का महत्वपूर्ण त्यौहार संवत्सरी पर्व मनाया जाता है। इस दिन यथा शक्ति उपवास रखा जाता है। पर्यूषण पर्व की समाप्ति पर संवत्सरी (क्षमायाचना) पर्व मनाया जाता है।
जिसमें प्रमुख रूप से देवराज जैन,पवन कुमार जैन, धर्मराज जैन हर्ष अग्रवाल , पवन जैन,मनोज जैन,विजय जैन रोहित जैन , धर्मचन्द जैन ,काजू जैन, अनील जैन के साथ उपस्थिति रही,और जैन परिवारों द्वारा जाप और व्रत रखने के संकल्प लिया गया,यह कार्यक्रम का 28/8/ को होगा समापन ।
Sonbhadra News-Read Also-Sonbhadra News-गौ माता की सेवा करना भगवान कृष्ण के प्रति सच्ची भक्ति है:वंदना वर्मा