Sonbhadra News-12 व 13 सितम्बर को वृहद स्तर पर कार्यशाला का आयोजन

Sonbhadra News-जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने बताया कि समर्थ उत्तर प्रदेश–विकसित उत्तर प्रदेश/2047 अभियान के तहत जिले में 12 व 13 सितम्बर को वृहद स्तर पर संवाद व कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान छात्रों, शिक्षकों, उद्यमियों, कृषकों, श्रमिक संगठनों और महिलाओं से राज्य के विकास रोडमैप पर विचार-विमर्श कर सुझाव लिए जाएंगे।

कार्यक्रम में प्रबुद्ध जनों के रूप में अजय कुमार उपाध्याय (सेवानिवृत्त IAS), रामकृष्ण चतुर्वेदी (सेवानिवृत्त IPS), डॉ. रजनीश सिंह (प्रोफेसर, टीडी कॉलेज जौनपुर) और डॉ. राकेश बाबू गौतम (प्राध्यापक, आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या) शामिल होंगे।

12 सितम्बर का कार्यक्रम :

  • सुबह 11 से 12 बजे : कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व उद्यमियों से संवाद।

  • 12 से 1:30 बजे : कृषकों, एफपीओ प्रतिनिधियों व कृषि वैज्ञानिकों से संवाद।

  • 3 से 5 बजे : राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क में छात्र-शिक्षकों से संवाद।

13 सितम्बर का कार्यक्रम :

  • सुबह 11 से 12 बजे : चोपन में महिला समूहों से संवाद।

  • 12:30 से 1:30 बजे : राजकीय डिग्री कॉलेज ओबरा में छात्र-शिक्षकों से चर्चा।

  • 3 से 5 बजे : ओबरा तापीय परियोजना के वीआईपी गेस्ट हाउस में श्रमिक संगठनों से संवाद।

डीएम ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का विचार प्रदेश के भविष्य को दिशा देगा और आमजन समर्थ उत्तर प्रदेश पोर्टल पर भी अपने सुझाव भेज सकते हैं।

Sonbhadra News-Read Also-Sonbhadra News-जनसेवा और विकास के प्रति समर्पित रहीं : बीना सिंह

Related Articles

Back to top button