Congress ka Halla Bol: बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर कांग्रेस का हल्ला बोल, हल्द्वानी में प्रदर्शन
Congress ka Halla Bol: उत्तराखंड में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और लगातार बढ़ते अपराधों के खिलाफ कांग्रेस ने शनिवार को हल्द्वानी में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महारा और विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में बुध पार्क में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
भाजपा सरकार पर विफलता का आरोप
प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और “वोट चोर गद्दी छोड़ो” जैसे नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार और पुलिस प्रशासन अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं, जिससे राज्य में आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया था।
Congress ka Halla Bol: also read- Prostitution racket busted: रतिया में होटलों पर पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार का भंडाफोड़
‘देवभूमि अब अपराधभूमि बनती जा रही है’
विधायक सुमित हृदयेश ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तराखंड, जिसे देवभूमि कहा जाता था, अब अपराधभूमि में बदलता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, लेकिन सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। हृदयेश ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से लेकर विधानसभा तक मजबूती से उठाएगी।