Chandauli News-जनपद के समस्त थानों में कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम

Chandauli News-उ०प्र० शासन की मंशा के अनुरुप मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा दुर्गापूजा पण्डालों व अन्य स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओ बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में चौपाल का आयोजन कर जागरुक किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से संबंध में संचालित योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेन्टर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना, प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन व सखी निवास योजनाओं के बारे में बताया गया।

महिलाओं व बालिकाओं को संरक्षण प्रदान करने वाले प्रमुख कानूनों यथा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष, अधिनियम 2013, दहेज निषेध अधिनियम 1961 (संशांधित 1986) तथा गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम, 1994 के प्रमुख प्रावधानों के बारे में आमजन को जागरूक किया गया।

साथ ही थाना स्थानीय पर नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का कार्य, उददेश्य, उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

 

चन्दौली से सत्येन्द्र कुमार मिश्रा की-रिपोर्ट

Chandauli News-Read Also-Amethi News-प्राचीन काल से लगता चला आ रहा बाजार शुकुल दशहरा मेला

Related Articles

Back to top button