Stock Market: मिडवेस्ट लिमिटेड की धमाकेदार लिस्टिंग, आईपीओ निवेशकों को मिला शानदार रिटर्न
Stock Market: नेचुरल स्टोन्स की माइनिंग और प्रोसेसिंग में सक्रिय कंपनी मिडवेस्ट लिमिटेड ने आज शेयर बाजार में जोरदार एंट्री की है। कंपनी के शेयर बीएसई पर 1,165.10 और एनएसई पर ₹1,165 के स्तर पर लिस्ट हुए, जो कि ₹1,065 के इश्यू प्राइस से लगभग 9% प्रीमियम पर है। लिस्टिंग के बाद शेयरों में और तेजी आई और सुबह 10:15 बजे तक यह ₹1,180.65 पर ट्रेड कर रहा था, जिससे निवेशकों को 10.86% का लाभ मिला।
आईपीओ को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
- 451 करोड़ के इस आईपीओ को 15 से 17 अक्टूबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खोला गया था।
- ओवरऑल सब्सक्रिप्शन: 22.36 गुना
- क्यूआईबी पोर्शन: 146.99 गुना
- एनआईआई पोर्शन: 176.57 गुना
- रिटेल पोर्शन: 25.52 गुना
- एम्प्लॉयी पोर्शन: 25.80 गुना
इस आईपीओ में 250 करोड़ के नए शेयर जारी किए गए, जबकि 5 रुपये फेस वैल्यू वाले 18,87,323 शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल के तहत की गई।
फंड का उपयोग
आईपीओ से जुटाई गई राशि का उपयोग कंपनी:
- मिडवेस्ट नियोस्टोन के क्वार्ट्ज प्रोसेसिंग प्लांट के विस्तार
- इलेक्ट्रिक डंप ट्रकों की खरीद
- सोलर एनर्जी इंटीग्रेशन
- कर्ज चुकाने
- सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।
Stock Market: also read- Kushinagar News-उत्तर भारत में पहली बार आयोजित हो रहा इन-स्पेस मॉडल रॉकेट्री/कैनसैट
वित्तीय प्रदर्शन
| वित्त वर्ष | शुद्ध लाभ (₹ करोड़) | कुल राजस्व (₹ करोड़) | ईबीआईटीडीए (₹ करोड़) | कर्ज (₹ करोड़) | रिजर्व व सरप्लस (₹ करोड़) |
|---|---|---|---|---|---|
| 2022-23 | 54.44 | 522.23 | 89.59 | 149.08 | 408.88 |
| 2023-24 | 100.32 | 603.33 | — | 120.48 | 484.86 |
| 2024-25 | 133.30 | 643.14 | 171.78 | 236.61 | 602.26 |
| 2025-26 (Q1) | 24.38 | 146.47 | 38.97 | 270.11 | 625.60 |



