Vindhyavasini Darshan Yatra : निशुल्क मां विंध्यवासिनी दर्शन यात्रा के तीन वर्ष पूर्ण, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं को धन्यवाद
Vindhyavasini Darshan Yatra : वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी 248 सदर प्रतापगढ़, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी द्वारा संचालित निःशुल्क मां विंध्यवासिनी दर्शन यात्रा ने तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी दर्शनार्थियों को हार्दिक धन्यवाद और शुभकामनाएं दीं।
यह यात्रा 14 जनवरी 2023 से प्रत्येक माह की पूर्णिमा को निरंतर रूप से आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य सनातन धर्म को बढ़ावा देना, भक्ति की भावना को मजबूत करना और आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं को भी बिना किसी शुल्क के मां विंध्यवासिनी के दर्शन का अवसर प्रदान करना है।Bigg Boss 19 Winner 2025 : Bigg Boss 19 ट्रॉफी पर गौरव खन्ना का कब्ज़ा, भावुक बयान वायरल
डॉ. त्रिपाठी के अनुसार, यात्रा पूरी तरह निःशुल्क है और किसी भी यात्री से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता। यह पहल उनके सामाजिक योगदान और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। वे समय-समय पर जरूरतमंदों की सहायता के लिए भी जाने जाते हैं।
प्रतापगढ़ से विंध्यधाम तक चलने वाली यह यात्रा पिछले तीन वर्षों में हजारों श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान कर चुकी है। यह कदम न केवल धार्मिक आस्था को बढ़ाता है बल्कि समाज में सेवा और समर्पण का संदेश भी देता है।
रिपोर्ट : उमेश पांडेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत



