New Delhi News-2014 से अब तक पाकिस्तान से 2661 भारतीय मछुआरे और 71 नागरिक स्वदेश लौटे

New Delhi News-भारत सरकार के निरंतर प्रयासों के चलते वर्ष 2014 से अब तक पाकिस्तान से 2661 भारतीय मछुआरों और 71 भारतीय नागरिक कैदियों की सुरक्षित स्वदेश वापसी सुनिश्चित की गई है। इनमें 2023 से अब तक 500 मछुआरे और 13 नागरिक कैदी शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, 1 जनवरी 2026 को भारत और पाकिस्तान ने 2008 के काउंसलर एक्सेस पर द्विपक्षीय समझौते के तहत राजनयिक चैनलों के माध्यम से एक-दूसरे की हिरासत में मौजूद नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान किया।

भारत ने अपनी हिरासत में मौजूद 391 पाकिस्तानी नागरिक कैदियों और 33 मछुआरों की सूची साझा की, जबकि पाकिस्तान ने 58 भारतीय नागरिक कैदियों और 199 भारतीय मछुआरों की जानकारी भारत को दी।

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से आग्रह किया है कि:

  • सजा पूरी कर चुके 167 भारतीय नागरिकों और मछुआरों को शीघ्र रिहा किया जाए
  • जिन 35 भारतीय नागरिकों और मछुआरों को अब तक काउंसलर एक्सेस नहीं मिला है, उन्हें तुरंत यह सुविधा दी जाए
  • भारतीय मछुआरों, उनकी नावों और लापता भारतीय रक्षा कर्मियों की जल्द स्वदेश वापसी सुनिश्चित की जाए

इसके साथ ही, भारत और पाकिस्तान ने न्यूक्लियर इंस्टॉलेशंस और फैसिलिटीज पर हमले की रोक संबंधी समझौते के तहत दोनों देशों की परमाणु सुविधाओं की सूची का भी आदान-प्रदान किया।

New Delhi News-Read Also-New Year sad news: नए साल पर अर्जुन बिजलानी के घर छाया मातम, ससुर का हुआ निधन

Related Articles

Back to top button