adevertisment Adevertiisment banner

Ayodhya News : राम मंदिर की सुरक्षा में सेंध या साजिश? नमाज पढ़ने के आरोप में अहमद शेख गिरफ्तार

Ayodhya News : अयोध्या के राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश करने वाले व्यक्ति से पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई।

Ayodhya News : उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर परिसर में शनिवार को उस समय सतर्कता बढ़ा दी गई, जब एक व्यक्ति द्वारा परिसर के अंदर नमाज पढ़ने की कोशिश किए जाने की सूचना मिली। मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। फिलहाल अयोध्या पुलिस और खुफिया एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं और उसके आने के उद्देश्य व पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिया गया व्यक्ति 55 वर्षीय अहमद शेख है, जो जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति राम मंदिर परिसर के दक्षिणी परकोटे में मौजूद था। कुछ श्रद्धालुओं ने उसे नमाज पढ़ते हुए देखा, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों को सूचित किया गया। सुरक्षा बलों ने तत्काल उसे रोका और हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

बताया गया है कि व्यक्ति डी-1 गेट से मंदिर परिसर में दाखिल हुआ था और रामलला के दर्शन के बाद सीता रसोई के पास बैठ गया। सुरक्षा एजेंसियां यह जांच कर रही हैं कि वह तय प्रक्रिया के तहत ही परिसर में दाखिल हुआ था या नहीं।

पूछताछ में सामने आई जानकारियां

सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान व्यक्ति के पास से कुछ नकदी, सूखे मेवे और एक डायरी बरामद हुई है, जिसमें कुछ फोन नंबर लिखे हुए हैं। खुफिया एजेंसियां इन सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं।

पूछताछ में यह भी सामने आया है कि वह अयोध्या के बाद अजमेर जाने की योजना बना रहा था। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जिला प्रशासन और राम मंदिर ट्रस्ट ने फिलहाल मामले पर टिप्पणी करने से इनकार किया है।

सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी

घटना के बाद राम मंदिर परिसर और अयोध्या शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मंदिर के सभी प्रवेश द्वारों पर सघन जांच की जा रही है, श्रद्धालुओं के बैग स्कैन किए जा रहे हैं और वाहनों की तलाशी तेज कर दी गई है।

पुलिस ने एहतियातन शहर में मौजूद कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ की है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस और खुफिया एजेंसियां यह स्पष्ट करने में जुटी हैं कि यह मामला व्यक्तिगत आचरण से जुड़ा है या इसके पीछे कोई अन्य उद्देश्य था।

—

 

 

 

Related Articles

Back to top button