adevertisment Adevertiisment banner

संभल हिंसा केस: ASP अनुज चौधरी पर FIR के आदेश के बाद अखिलेश यादव का हमला

संभल हिंसा केस में ASP अनुज चौधरी पर FIR के कोर्ट आदेश के बाद अखिलेश यादव का बड़ा हमला। बोले– ‘अब कोई बचाने नहीं आएगा’, पुलिस और भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के संभल हिंसा मामले में तात्कालीन सर्कल ऑफिसर और वर्तमान में फिरोजाबाद में तैनात एएसपी अनुज चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के कोर्ट के आदेश के बाद सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार और पुलिस तंत्र पर तीखा हमला बोलते हुए इसे “पक्षपाती पुलिसिंग” करार दिया है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि अब कोई बचाने नहीं आएगा और ऐसे पक्षपाती पुलिसकर्मी अकेले बैठकर सब याद करेंगे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी का पहला फार्मूला है – पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो, और दूसरा – भाजपाई किसी के सगे नहीं होते। अखिलेश ने यह भी सवाल उठाया कि जब कोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिया है, तो क्या उसे अवैध बताना न्यायालय की अवमानना नहीं माना जाएगा?

उन्होंने आगे कहा कि सत्ता की चापलूसी में “ज्यादा दरोगाई” दिखाना कई बार महंगा पड़ जाता है। अखिलेश के इस बयान के बाद मामला राजनीतिक रूप से और संवेदनशील हो गया है।

पीड़ित पक्ष का दावा

पीड़ित के वकील कमर हुसैन के मुताबिक, हिंसा के दिन पुलिस फायरिंग में आलम नामक युवक को गोली लगी थी। इलाज के लिए भटकने के बावजूद उसे समय पर चिकित्सा नहीं मिल सकी। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद सीजेएम कोर्ट का रुख किया गया। अदालत ने तथ्यों के आधार पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।

पुलिस का रुख

संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि आदेश को चुनौती दी जाएगी और फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी। उनका दावा है कि मामले में पहले ही न्यायिक जांच हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button