adevertisment Adevertiisment banner

Lucknow news : डायमंड डेरी कॉलोनी पहुंचे प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, निर्देशों के अनुपालन का लिया जायजा

Lucknow news : लखनऊ की डायमंड डेरी कॉलोनी में प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सफाई व्यवस्था और निर्देशों के अनुपालन का लिया जायजा, अवैध कब्जा हटाकर ओपन जिम बनाने के निर्देश।

Lucknow news : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना शनिवार को एक बार फिर डायमंड डेरी कॉलोनी पहुंचे। उन्होंने शुक्रवार को विभिन्न वार्डों के औचक निरीक्षण के दौरान सामने आई खामियों पर दिए गए निर्देशों के अनुपालन की **जमीनी हकीकत का जायजा लिया।

प्रभारी मंत्री ने शुक्रवार सुबह 7 बजे जोन-1 के कई वार्डों में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया था। उस दौरान लापरवाही पाए जाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई गई थी। शनिवार को पुनः निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि सफाई कार्य तेजी से जारी है और काफी हद तक क्षेत्र को साफ कर दिया गया है। साथ ही नगर निगम द्वारा अवैध कब्जा हटाया जा चुका है।

अवैध कब्जा हटाकर बनेगा ओपन जिम

निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि अवैध कब्जे से मुक्त कराए गए स्थान पर ओपन जिम की स्थापना कराई जाए। उन्होंने कहा कि जाली लगाकर उसकी बैरिकेटिंग भी सुनिश्चित की जाए। प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट किया कि 20 दिन बाद पुनः निरीक्षण किया जाएगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

स्वच्छता में लापरवाही नहीं होगी स्वीकार

सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि स्वच्छता कार्यों में विशेष रुचि लेकर अधिकारी कार्य करें। नियमित मॉनिटरिंग से ही बेहतर परिणाम सामने आते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर स्थलीय निरीक्षण करने और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार, क्षेत्रीय पार्षद एवं स्वच्छता प्रोत्साहन समिति के संयोजक सुनील मिश्रा, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button