Prayagraj News-बजट पर प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष की प्रतिक्रिया

Prayagraj News-कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट जमीनी हकीकत से पूरी तरह दूर है और आम गरीब जनता की समझ से परे है।

उन्होंने सवाल उठाया कि शिक्षा के बिना विकसित भारत का निर्माण कैसे संभव है, जबकि लगातार शिक्षा के बजट में कटौती की जा रही है। डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि यह बजट किसान और नौजवानों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता, जिसके कारण वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

उनका कहना था कि सरकार ने इस बजट में न तो किसानों की आय बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं और न ही युवाओं के रोजगार को लेकर कोई प्रभावी योजना प्रस्तुत की है।

Read Also-Sub-Inspector-Recruitment-Exam-उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामला: 50 हजार का इनामी डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button