Sunny-Deol-एक्शन अवतार में फिर लौटे सनी देओल
Sunny-Deol-‘गदर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद सनी देओल एक बार फिर बड़े एक्शन प्रोजेक्ट की तैयारी में जुट गए हैं। सनी ने चर्चित एक्शन फिल्म ‘किल’ के निर्देशक निखिल नागेश भट के साथ हाथ मिलाया है। यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर होगी, जिसमें सनी का बिल्कुल नया और दमदार अवतार देखने को मिलेगा।
2026 के अंत में शुरू होगी शूटिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल ने निखिल नागेश भट की अगली फिल्म के लिए अपनी सहमति दे दी है। फिल्म की कहानी और शीर्षक को फिलहाल गोपनीय रखा गया है। सूत्रों के अनुसार, इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट की शूटिंग 2026 के आखिरी महीनों में शुरू की जाएगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जाएगी, फिल्म में सनी देओल का ऐसा अवतार देखने को मिलेगा, जो पहले कभी पर्दे पर नजर नहीं आया। एक्शन सीक्वेंस में कई सीटीमार पल होंगे, जो दर्शकों को रोमांच से भर देंगे।
‘किल’ जैसी हिंसक और चर्चित एक्शन फिल्म के निर्देशक के साथ सनी देओल की यह नई जुगलबंदी सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। ‘बॉर्डर 2’ के बाद इस फिल्म की खबर से फैंस में खासा उत्साह देखा जा रहा है। गौरतलब है कि सनी देओल के पास पहले से ही ‘लाहौर 1947’, ‘इक्का’ और ‘रामायण’ जैसी बड़ी फिल्में हैं। ऐसे में निखिल नागेश भट के साथ आने वाली यह नई एक्शन फिल्म सनी के करियर में एक और बड़ा अध्याय जोड़ने के लिए तैयार मानी जा रही है।
Sunny-Deol-‘Read Also-Politics : ‘इतने हिंसक हो गए थे…’ राहुल गांधी के ‘गद्दार’ ताने पर रवनीत सिंह बिट्टू का पलटवार



