Healthy Lifestyle Tips: डायबिटीज का खतरा घटाने में कारगर ये 6 सुपरफूड्स, एक्सपर्ट ने बताए फायदे

Healthy Lifestyle Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल के कारण डायबिटीज तेजी से बढ़ती हुई बीमारी बन चुकी है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। गलत खान-पान, मोटापा, नींद की कमी और जंक फूड्स का ज्यादा सेवन ब्लड शुगर बढ़ने की मुख्य वजह माने जा रहे हैं। हालांकि, न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन के अनुसार कुछ हेल्दी सुपरफूड्स को रोजाना की डाइट में शामिल करके डायबिटीज के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

करेला स्वाद में कड़वा जरूर होता है, लेकिन इसमें मौजूद पॉलीपेप्टाइड-पी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसे सब्जी या जूस के रूप में लिया जा सकता है।
ग्रीन टी में पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनोइड्स पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं। दिन में 2-3 कप ग्रीन टी पीना फायदेमंद माना जाता है।
अमरूद फाइबर और विटामिन C से भरपूर होता है। यह पाचन को मजबूत करता है और शुगर लेवल संतुलित रखने में मदद करता है। रोजाना एक अमरूद खाना अच्छा विकल्प हो सकता है।

Also Read: 10 फरवरी का राशिफल: इन 5 राशियों की बढ़ सकती है कमाई, नौकरी में तरक्की के संकेत

चिया सीड्स ओमेगा-3, प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत हैं। इन्हें रातभर पानी में भिगोकर सुबह सेवन करने से ब्लड शुगर और वजन कंट्रोल में मदद मिलती है।
दालचीनी एक आम मसाला है, जिसमें मौजूद पोषक तत्व शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में सहायक होते हैं। इसे चाय या खाने में सीमित मात्रा में शामिल करना चाहिए।
खट्टे फल जैसे संतरा, कीनू और स्ट्रॉबेरी इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ डायबिटीज के खतरे को भी कम करते हैं। इन्हें दिन के समय खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

संतुलित डाइट, नियमित एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर डायबिटीज से बचाव संभव है। छोटे-छोटे बदलाव लंबे समय में बड़ी सेहतमंद आदतों में बदल सकते हैं।

Written By: Kalpana Pandey

Related Articles

Back to top button