Finance Ministry DOR Recruitment 2026: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए सुनहरा मौका, वित्त मंत्रालय में निकली संविदा भर्ती

Finance Ministry DOR Recruitment 2026: अगर आप सरकारी सेवा से रिटायर हो चुके हैं और फिर से काम शुरू करने का अवसर तलाश रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अंतर्गत रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती खासतौर पर केंद्र सरकार, सुप्रीम कोर्ट या ट्रिब्यूनल से सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए निकाली गई है।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ज्वाइंट रजिस्ट्रार, डिप्टी रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी, सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी, कोर्ट ऑफिसर और प्राइवेट सेक्रेटरी जैसे पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित पे-लेवल पर कार्य का अनुभव और बैचलर डिग्री होना जरूरी है। साथ ही प्रशासनिक कार्य और कोर्ट से जुड़े मामलों का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

वित्त मंत्रालय के रेवेन्यू डिपार्टमेंट द्वारा जारी भर्ती में कुल 75 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अलग-अलग पदों के अनुसार सैलरी लेवल भी निर्धारित किया गया है, जिसका विवरण नीचे दिया गया है —

ज्वाइंट रजिस्ट्रार – 05 पद | सैलरी लेवल 12
डिप्टी रजिस्ट्रार – 06 पद | सैलरी लेवल 11
प्रिसिंपल प्राइवेट सेक्रेटरी – 10 पद | सैलरी लेवल 11
असिस्टेंट रजिस्ट्रार – 01 पद | सैलरी लेवल 10
कोर्ट ऑफिसर – 14 पद | सैलरी लेवल 08
सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी – 16 पद | सैलरी लेवल 08
प्राइवेट सेक्रेटरी – 23 पद | सैलरी लेवल 07

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र अंतिम तिथि तक अधिकतम 62 वर्ष निर्धारित की गई है। यह नियुक्ति प्रारंभ में एक साल के कॉन्ट्रैक्ट बेस पर होगी, जिसे जरूरत और प्रदर्शन के आधार पर चार साल तक बढ़ाया जा सकता है। हालांकि किसी भी स्थिति में उम्मीदवार की आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों के पिछले कार्य रिकॉर्ड, अनुभव और पर्सनल इंटरैक्शन को अहम माना जाएगा।

Also Read: Natural Home Remedies: कबूतरों के आतंक से हैं परेशान? बिना पैसे खर्च किए अपनाएं ये आसान प्राकृतिक तरीके

रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने स्पष्ट किया है कि यह ओपन वैकेंसी सर्कुलर है, यानी जब तक सभी पद भर नहीं जाते तब तक इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। समय-समय पर मंत्रालय की ओर से अपडेट जारी किए जाएंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत गुड्स एंड सर्विस टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (GSTAT) में संविदा के आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इच्छुक उम्मीदवार योग्यता, शर्तों और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू की आधिकारिक वेबसाइट dor.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए यह एक अच्छा अवसर माना जा रहा है, जहां वे अपने अनुभव का उपयोग करते हुए फिर से सरकारी व्यवस्था का हिस्सा बन सकते हैं।

Written By: Kalpana Pandey

Related Articles

Back to top button