Pratapgarh News-प्रतापगढ़ के भयहरण नाथ धाम में महाकाल महोत्सव शुरू, शिवाभिषेक के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Pratapgarh News-पांडव कालीन माने जाने वाले भयहरण नाथ धाम में 26वें महाकाल महोत्सव का शुभारंभ भव्य पूजा और शिवाभिषेक के साथ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन मंदिर प्रबंध समिति द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

सत्य सनातन धर्म संगोष्ठी में संत जंगल बाबा, श्रृंगवेरपुर धाम के अध्यक्ष व बोर्ड ऑफ रिवेन्यू बार अध्यक्ष बाल कृष्ण पांडेय और इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ बिमला व्यास ने सनातन धर्म पर अपने विचार साझा किए।

धाम के महासचिव समाज शेखर ने पत्नी प्रीति समाज व अतिथियों के साथ भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन किया। आचार्य श्रवण शास्त्री ने अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल और मुख्य पुजारी भोला नाथ तिवारी के साथ पूजा की व्यवस्था संभाली।

मेले को लेकर प्रशासन भी सतर्क है। चौकी प्रभारी राजीव वर्मा और कार्यालय प्रभारी नीरज मिश्र से चर्चा कर ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा की गई। मेला क्षेत्र में 12 सुरक्षा पॉइंट बनाए गए हैं और अस्थायी पुलिस चौकी भी स्थापित की गई है।

सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था रहेगी। मेला नियंत्रण कक्ष और “भूला-भटका शिविर” भी सुबह से चालू रहेगा। आयोजकों ने सभी कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारी निभाने और मेले को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित बनाने की अपील की।

Read Also-Shri Rameshwar Nath Dham: श्री रामेश्वर नाथ धाम में दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां तेज

Related Articles

Back to top button