Pratapgarh News-महाशिवरात्रि पर बाबा घुइसरनाथ धाम पहुंचे प्रमोद तिवारी व मोना, भक्तों संग किया दर्शन
Pratapgarh News-महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा घुइसरनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता एवं क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना भी मंदिर पहुंचे और श्रद्धालुओं के साथ अपनी बारी की प्रतीक्षा कर दर्शन-पूजन किया।
दोनों नेताओं ने गर्भगृह में पहुंचकर विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया और बेलपत्र, दूध, दही, धतूरा, अक्षत व पुष्प अर्पित किए। वीआईपी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में पुलिस और प्रशासन को हाईअलर्ट मोड में तैनात देखा गया।
भजनों की प्रस्तुति से झूमे श्रद्धालु
इसी अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता महोत्सव में भक्ति संगीत की मनोहारी प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजन गायक श्रीराम द्विवेदी और संदीप द्विवेदी ने शिवभक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं गायिका श्रद्धा ने लोकगीतों की आकर्षक प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के अंत में सांसद प्रमोद तिवारी और विधायक मोना ने कलाकारों को स्मृति-चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
Pratapgarh News-Read Also-पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन का अर्धशतक, भारत का स्कोर 60 के पार



