India AI Summit: भारतीय सेना का नया AI टूल पेश, सरहद के साथ शहरों में भी करेगा सुरक्षा में मदद
India AI Summit:इंडिया एआई समिट में भारतीय सेना का एक नया डुअल यूज (दोहरा उपयोग) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल पेश किया गया, जो सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद करेगा। यह तकनीक सीमा क्षेत्रों में निगरानी के साथ-साथ शहरों में भी लोगों की सुरक्षा के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
विशेषज्ञों के मुताबिक यह एआई सिस्टम संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने, डाटा का विश्लेषण करने और तुरंत प्रतिक्रिया देने में सक्षम है। इससे सुरक्षा एजेंसियों को समय रहते खतरे का पता लगाकर कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।
बताया गया है कि इस तकनीक को इस तरह तैयार किया गया है कि इसे सैन्य उपयोग के साथ नागरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और सार्वजनिक स्थानों की निगरानी जैसे कामों में भी इस्तेमाल किया जा सके।
तकनीकी जानकारों का मानना है कि ऐसे आधुनिक एआई टूल भविष्य में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक स्मार्ट, तेज और प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
India AI Summit:Read Also-IND vs NED: नीदरलैंड की आधी टीम आउट, स्कोर 110 के पार



