SIR : अब पूरे देश में होगा SIR अभियान, चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन, जानिये कब से होगा शुरू
SIR : भारतीय निर्वाचन आयोग ने अप्रैल 2026 से पूरे देश में SIR (Special Intensive Revision) अभियान शुरू करने की घोषणा की।
SIR : भारतीय निर्वाचन आयोग ने देशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाने का फैसला किया है। आयोग के अनुसार, अप्रैल 2026 से शेष राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बिहार में SIR की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि 12 राज्यों में यह कार्य प्रगति पर है।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि अब दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश सहित कुल 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अप्रैल से SIR की शुरुआत होगी। इस संबंध में सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां जल्द पूरी करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
किन राज्यों में चलेगा SIR?
आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, निम्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR अभियान संचालित होगा – दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, तेलंगाना, उत्तराखंड, झारखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव।
क्या है SIR?
SIR (Special Intensive Revision) का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन और शुद्ध करना है, ताकि पात्र नागरिकों के नाम शामिल हों और अपात्र नाम हटाए जा सकें। यह प्रक्रिया चुनावी पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है।
अप्रैल से ‘महा-अभियान’
निर्वाचन आयोग ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश प्रारंभिक तैयारियां समय पर पूरी करें, ताकि अप्रैल में यह महा-अभियान बिना किसी बाधा के शुरू किया जा सके। आयोग का लक्ष्य है कि आगामी चुनावों से पहले मतदाता सूचियों को पूरी तरह अद्यतन किया जाए।



