Tech News: बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, Reddit पर लगा भारी जुर्माना
Tech News-ब्रिटेन की सरकार ने बच्चों की डेटा सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन न करने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर लगभग ₹167 करोड़ का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों का कहना है कि प्लेटफॉर्म बच्चों की निजी जानकारी की सुरक्षा के मामले में तय मानकों पर खरा नहीं उतरा।
जांच में सामने आया कि प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियमों को पर्याप्त सख्ती से लागू नहीं किया गया, जिससे उनके डेटा के दुरुपयोग का खतरा बढ़ सकता था। सरकार ने साफ कहा है कि ऑनलाइन कंपनियों को बच्चों की गोपनीयता और सुरक्षा को सबसे पहले रखना होगा।
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आगे भी नियमों का उल्लंघन हुआ तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस फैसले को डिजिटल कंपनियों के लिए सख्त संदेश माना जा रहा है कि यूज़र डेटा, खासकर बच्चों की जानकारी, की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
Read Also-Gonda News : ‘विकसित भारत–जी राम जी कानून’ पर ग्रामीण मीडिया कार्यशाला, 2047 के लक्ष्य पर मंथन



