Women’s Day 2026: महिलाओं के शरीर में छिपी 7 खास ताकतें, जिन्हें विज्ञान भी मानता है

Women’s Day 2026: हर साल 8 मार्च को पूरी दुनिया में International Women’s Day मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों, संघर्ष और उनकी ताकत को सम्मान देने के लिए समर्पित होता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो महिलाओं के शरीर में कई ऐसी प्राकृतिक क्षमताएं होती हैं, जो उन्हें कई मामलों में खास बनाती हैं।

सबसे पहले बात करें दर्द सहने की क्षमता की तो महिलाएं इस मामले में काफी मजबूत मानी जाती हैं। प्रसव के दौरान होने वाला दर्द मानव शरीर के सबसे तीव्र दर्दों में गिना जाता है, लेकिन महिलाएं इसे सहने के लिए जैविक रूप से तैयार होती हैं। गर्भावस्था और प्रसव के दौरान शरीर में बनने वाले कुछ हार्मोन दर्द की अनुभूति को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

महिलाओं की दूसरी बड़ी खासियत उनका मजबूत इम्यून सिस्टम है। कई वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि महिलाओं का शरीर संक्रमण और बैक्टीरिया से लड़ने में अधिक सक्षम हो सकता है। इसमें हार्मोन Estrogen अहम भूमिका निभाता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

इसके अलावा दुनिया के अधिकांश देशों में महिलाओं की औसत आयु पुरुषों की तुलना में अधिक पाई जाती है। विशेषज्ञ मानते हैं कि इसके पीछे जैविक और हार्मोनल कारणों के साथ-साथ जीवनशैली भी जिम्मेदार हो सकती है।

Also Read: Bollywood news: जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव के बदले तेवर, बयान सुनकर हैरान रह गए लोग

कुछ न्यूरोसाइंस शोध यह भी बताते हैं कि महिलाओं के मस्तिष्क के दोनों हिस्सों के बीच बेहतर तालमेल हो सकता है। यही वजह है कि वे कई बार एक साथ कई काम संभालने में सक्षम होती हैं। इसे मल्टीटास्किंग क्षमता के रूप में देखा जाता है।

इसके साथ ही महिलाओं को भावनाओं को समझने में भी अधिक संवेदनशील माना जाता है। वे अक्सर सामने वाले के चेहरे के भाव, आवाज और व्यवहार से उसकी मनःस्थिति को जल्दी समझ लेती हैं। इसे इमोशनल इंटेलिजेंस से जोड़ा जाता है।

इन सभी क्षमताओं को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रकृति ने महिलाओं को कई ऐसी खास ताकतें दी हैं, जो उन्हें शारीरिक और मानसिक दोनों स्तरों पर बेहद मजबूत बनाती हैं।

Written By: Kalpana Pandey

Related Articles

Back to top button