Lucknow: श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए महासंघ सक्रिय, लखनऊ में हुई प्रेस वार्ता

Lucknow: भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भाजपा प्रणित) के प्रदेश कार्यालय, वीआईपी रोड, आजाद नगर, आलमबाग, लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में श्रमिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर विशेष व्यवस्था की जानकारी दी गई।

प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहू ने बताया कि अब प्रदेश कार्यालय पर प्रतिदिन एक प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहकर श्रमिकों की समस्याओं को सुनेंगे और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे, जिससे श्रमिक सीधे संगठन से अपनी बात रख सकें।

प्रदेश महामंत्री अजय पांडे ने कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ श्रमिकों तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। वहीं राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक ने कहा कि श्रमिक वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन निरंतर कार्य करता रहेगा।

Also Read: ‘नारी शक्ति माफ नहीं करेगी’, पीएम मोदी का TMC पर हमला – राष्ट्रपति के अपमान को लेकर ममता सरकार पर आरोप

इस मौके पर कार्यालय प्रभारी रानू सिंह, महानगर अध्यक्ष वेद प्रकाश दीक्षित और ग्रामीण अध्यक्ष आदित्य सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठन ने कहा कि श्रमिकों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए महासंघ लगातार सक्रिय रहेगा।

संवाददाता: निखिल श्रीवास्तव

Related Articles

Back to top button