T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप 2026 जीत पर BCCI ने टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपये के कैश इनाम की घोषणा की।
T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद Board of Control for Cricket in India ने खिलाड़ियों के लिए बड़ा इनाम घोषित किया है। बोर्ड ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने वाली टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का कैश प्राइज देने का ऐलान किया है।
इस घोषणा के साथ बीसीसीआई ने अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले जब भारत ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था, तब खिलाड़ियों को 125 करोड़ रुपये का इनाम दिया गया था। अब 2026 की जीत के बाद बोर्ड ने उससे भी ज्यादा राशि देने का फैसला किया है।
इस बार टीम इंडिया ने Suryakumar Yadav की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एक और इतिहास रच दिया। भारत टी20 वर्ल्ड कप का खिताब सफलतापूर्वक बचाने वाली पहली टीम बन गई है। इसके अलावा टीम इंडिया अब तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम भी बन गई है, जिससे इस फॉर्मेट में उसकी मजबूत पहचान और पक्की हो गई है।
Also Read: Middle East Tension: ईरान से जंग में अमेरिका हारेगा? ‘चीन के नास्त्रेदमस’ की भविष्यवाणी चर्चा में
बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक बयान में खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी। बोर्ड ने कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और देश को गर्व का मौका दिया।
क्रिकेट फैंस के लिए यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर अपने दबदबे को साबित कर दिया है।
Written By: Kalpana Pandey



