Chaitra Navratri 2026: कब से शुरू होंगे नवरात्रि, जानें क्या है घटस्थापना का सही समय

Chaitra Navratri 2026: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इस दौरान भक्त नौ दिनों तक Durga माता के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करते हैं और व्रत रखकर मां से सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

पंचांग के अनुसार साल 2026 में Chaitra Navratri की शुरुआत 19 मार्च, गुरुवार से होगी और इसका समापन 27 मार्च, शुक्रवार को होगा। इस तरह इस वर्ष नवरात्रि पूरे नौ दिनों तक मनाए जाएंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन दिनों मां दुर्गा पृथ्वी पर आती हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। इस बार मां दुर्गा की सवारी पालकी मानी जा रही है।

नवरात्रि के पहले दिन प्रतिपदा तिथि पर घटस्थापना यानी कलश स्थापना की जाती है, जिसे पूरे पर्व की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन घरों और मंदिरों में विधि-विधान के साथ कलश स्थापित कर देवी का आह्वान किया जाता है।

पंचांग के मुताबिक 19 मार्च को घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 52 मिनट से 7 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। यदि इस समय पूजा करना संभव न हो, तो दोपहर के अभिजीत मुहूर्त में भी कलश स्थापना की जा सकती है, जो 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।

Also Read: T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप 2026 जीत पर BCCI ने टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपये के कैश इनाम की घोषणा की।

नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। पहले दिन मां शैलपुत्री, दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन मां चंद्रघंटा, चौथे दिन मां कूष्मांडा, पांचवें दिन स्कंदमाता, छठे दिन मां कात्यायनी, सातवें दिन मां कालरात्रि, आठवें दिन मां महागौरी और नौवें दिन सिद्धिदात्री की आराधना की जाती है।

नवरात्रि का समापन नवमी तिथि पर कन्या पूजन के साथ होता है, जिसे अत्यंत शुभ और पुण्यदायी माना जाता है।

Written By: Kalpana Pandey

Related Articles

Back to top button