WhatsApp Update: ऐप में जल्द मिलेगा नया Meta AI टैब, चैट के अंदर ही कर सकेंगे एआई का इस्तेमाल
WhatsApp Update:लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया एआई फीचर लाने की तैयारी में है। आने वाले अपडेट में ऐप में Meta AI Tab नाम का नया सेक्शन जोड़ा जा सकता है, जिसकी मदद से यूजर्स सीधे ऐप के अंदर ही एआई टूल्स का उपयोग कर सकेंगे।
रिपोर्ट के अनुसार, इस नए टैब के जरिए यूजर्स टेक्स्ट और वॉयस कमांड के माध्यम से एआई से बातचीत कर पाएंगे। इसके अलावा एआई की मदद से इमेज और अन्य क्रिएटिव कंटेंट भी तैयार किया जा सकेगा। इससे यूजर्स को अलग से कोई अन्य ऐप इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और कई एआई सुविधाएं सीधे व्हाट्सएप में ही मिल जाएंगी।
बताया जा रहा है कि फिलहाल इस फीचर को एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के साथ टेस्ट किया जा रहा है। यदि परीक्षण सफल रहता है, तो आने वाले समय में यह फीचर सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।



