Poco new launch: बजट में बेस्ट डील? Poco C85x 5G में बड़ी बैटरी, 120Hz स्क्रीन और 5G—कीमत सिर्फ ₹10,999

Poco new launch: स्मार्टफोन ब्रांड Poco ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Poco C85x 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो कम कीमत में दमदार बैटरी और बड़े डिस्प्ले वाला डिवाइस चाहते हैं।

इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत ₹10,999 रखी गई है। वहीं, 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए ग्राहकों को ₹11,999 खर्च करने होंगे। इस प्राइस रेंज में Poco का यह फोन कई दमदार फीचर्स के साथ आता है, जो इसे बजट सेगमेंट में मजबूत विकल्प बनाते हैं।

डिस्प्ले और डिजाइन
Poco C85x 5G में 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। बड़ा स्क्रीन साइज वीडियो देखने और गेमिंग के लिए बेहतर अनुभव देता है। फोन का बैक डिजाइन भी काफी आकर्षक है, जिसमें Poco का लोगो एक अलग और यूनिक लुक देता है।

बैटरी और चार्जिंग
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6300mAh की बैटरी है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है। इसके साथ ही इसमें 7.5W रिवर्स वायर चार्जिंग फीचर भी मिलता है, जिससे यूजर दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकते हैं।

स्टोरेज और परफॉर्मेंस
डिवाइस में 128GB तक की स्टोरेज दी गई है, जिससे यूजर्स को फोटो, वीडियो और ऐप्स स्टोर करने के लिए पर्याप्त स्पेस मिलता है। यह फोन डेली यूज और मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा विकल्प माना जा सकता है।

Related Articles

Back to top button