घोसी, मऊ। एचपीवी वैक्सीन व संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर टास्क फोर्स की बैठक, एक अप्रैल से शुरू होगा विशेष अभियान

घोसी, मऊ। आगामी 1 अप्रैल से प्रस्तावित एचपीवी वैक्सीन एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए घोसी तहसील सभागार में तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने की।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान और एचपीवी वैक्सीन कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. एच. के. पंकज ने अधिकारियों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व, इसके लाभ और अभियान की रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन गंभीर बीमारियों से बचाव में कारगर है, इसलिए इसके प्रति जनजागरूकता बेहद जरूरी है।

उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए, ताकि इसका लाभ व्यापक स्तर पर मिल सके।

Also Read: मऊ। मऊ कलेक्ट्रेट बार सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, दिवंगत अधिवक्ताओं को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत, कृषि और नगर निकाय से जुड़े अधिकारियों ने अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए और अभियान को प्रभावी बनाने के लिए समन्वित रणनीति पर जोर दिया गया।

इस दौरान बीपीएम एजाज अहमद, एडीओ पंचायत, कृषि विभाग से अभय पटेल, नगर पंचायत से अमरेंद्र बहादुर, शिक्षा विभाग से ओमप्रकाश, दोहरीघाट से बीपीएम अहमद जमील, खंड शिक्षा अधिकारी सियाराम, बाल विकास परियोजना अधिकारी राधेश्याम पाल तथा यूनिसेफ से बीर पाल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

संवाददाता- एक संदेश

Related Articles

Back to top button