Bollywood OTT News: ऋतिक रोशन की प्रोड्यूसर के तौर पर धमाकेदार एंट्री, प्राइम वीडियो पर बड़े OTT प्रोजेक्ट्स की लाइनअप

Bollywood OTT News: ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स की बड़ी घोषणा करते हुए कई नई सीरीज और फिल्मों की झलक पेश की है। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की हो रही है, जो अब बतौर प्रोड्यूसर डिजिटल दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। उनकी नई सीरीज ‘स्टॉर्म’ एक थ्रिलर ड्रामा होगी, जिसमें पांच महिलाओं की कहानी दिखाई जाएगी। यह कहानी एक हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े घोटाले के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसमें सस्पेंस और रहस्य का तड़का भी देखने को मिलेगा।

इस सीरीज को अजीतपाल सिंह ने क्रिएट और डायरेक्ट किया है। इसमें पार्वती थिरुवोथु, अलाया एफ, सृष्टि श्रीवास्तव, सबा आजाद और आशीष विद्यार्थी जैसे कई दमदार कलाकार नजर आएंगे।

वहीं, ‘मिर्जापुर’ से लोकप्रिय हुए अली फजल भी एक नए अवतार में दिखाई देंगे। वह ‘राख’ नाम की सीरीज में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस प्रोजेक्ट का निर्देशन प्रोसित रॉय कर रहे हैं, और इसमें सोनाली बेंद्रे समेत कई अनुभवी कलाकार भी शामिल हैं।

लंबे समय बाद सोनाक्षी सिन्हा भी ओटीटी पर वापसी कर रही हैं। वह ‘सिस्टम’ नाम की सीरीज में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी कर रही हैं। इस सीरीज में ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Also Read: Indian Share Market: भारी गिरावट से सहमा बाजार: सेंसेक्स 2500 अंक टूटा, निफ्टी 23100 के नीचे

इसके अलावा बॉबी देओल ‘तीन कौवे’ नाम की सीरीज में नजर आएंगे, जो एक सीक्रेट एजेंट की कहानी पर आधारित है। वहीं विजय वर्मा ‘मटका किंग’ फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

कुल मिलाकर प्राइम वीडियो की यह नई लाइनअप दर्शकों के लिए एक बड़ा एंटरटेनमेंट पैकेज साबित हो सकती है, जिसमें थ्रिलर, ड्रामा और दमदार कहानियों का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा।

Written By: Kalpana Pandey

Related Articles

Back to top button