Dhurandhar 2 review: धुरंधर 2 ने पहले दिन 100 करोड़ पार किए, फिर भी फिल्म में खामियों से निराश हुए फैंस
Dhurandhar 2 review: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की। फिल्म ने पहले दिन भारत में करीब 102 करोड़ रुपये की कमाई कर 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी 230 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया, जिससे यह साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो गई।
हालांकि, शानदार कमाई के बावजूद फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। पहले पार्ट की सफलता के बाद दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई थीं, लेकिन कई लोगों को सीक्वल उतना प्रभावशाली नहीं लगा।
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने फिल्म के लंबे रनटाइम को लेकर नाराजगी जताई। लगभग चार घंटे की अवधि ने दर्शकों को थका दिया और कहानी कहीं-कहीं खिंची हुई महसूस हुई। कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म में पहले भाग जैसा दमदार नैरेटिव और इमोशनल कनेक्शन नजर नहीं आता।
इसके अलावा, फिल्म के एक्शन और हिंसा को लेकर भी आलोचना हो रही है। कई दर्शकों ने इसे जरूरत से ज्यादा शोर-शराबे और हिंसक बताया, जबकि कुछ ने कहानी को कमजोर और दिशा विहीन तक कहा। यहां तक कि कुछ रिव्यू में इसे “खोखली फिल्म” तक करार दिया गया।
Also Read: IPL नाम विवाद पर केरल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, BCCI को मिली राहत
रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को लेकर भी राय बंटी हुई है। जहां कुछ फैंस ने उनके अभिनय की तारीफ की, वहीं कुछ दर्शकों को उनका किरदार उतना प्रभावी नहीं लगा।
कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर तो मजबूत शुरुआत कर चुकी है, लेकिन कंटेंट और कहानी को लेकर उठ रहे सवाल यह संकेत दे रहे हैं कि फिल्म की असली परीक्षा आने वाले दिनों में होगी।
Written By: Kalpana Pandey



