पेरू सीमा के नजदीक कोलंबिया का सैन्य विमान हादसे का शिकार, 110 जवान सवार

Breaking News- कोलंबिया  के दक्षिणी अमेज़न क्षेत्र में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक,पेरू  सीमा के पास कोलंबियाई सेना का एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद हादसे का शिकार हो गया। विमान में करीब 110 सैनिक सवार थे। हादसा  अमेजन एरिया के दूरदराज इलाके में हुआ, जिससे राहत और बचाव कार्य में भी मुश्किलें आ रही हैं।

कोलंबिया के रक्षा अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जानकारी में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी आधिकारिक रूप से कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है।

रेस्क्यू टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया है, लेकिन घने जंगल और खराब मौसम के चलते ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। फिलहाल हताहतों की स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

सरकार ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है और सैनिकों की सुरक्षा को लेकर हर संभव प्रयास करने की बात कही है।

Read Also-US-Iran Talks Row : ‘सार्थक और मजबूत बातचीत चल रही’, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज

Related Articles

Back to top button