April Ekadashi 2026: अप्रैल में कब है एकादशी व्रत? जानें तारीख, मुहूर्त और इसका धार्मिक महत्व

April Ekadashi 2026: सनातन धर्म में भगवान विष्णु की पूजा के लिए एकादशी व्रत को अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है। हर महीने की कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी पर श्रद्धालु व्रत रखते हैं। अप्रैल 2026 में भी दो महत्वपूर्ण एकादशी पड़ रही हैं, जिनका धार्मिक महत्व बेहद खास है।

पहली एकादशी वरुथिनी एकादशी है, जो वैशाख मास के कृष्ण पक्ष में आती है। पंचांग के अनुसार यह व्रत 13 अप्रैल 2026, सोमवार को रखा जाएगा। एकादशी तिथि 13 अप्रैल को सुबह 01:16 बजे शुरू होकर 14 अप्रैल को 01:08 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर व्रत 13 अप्रैल को ही रखा जाएगा। इसका पारण 14 अप्रैल को सुबह 06:05 से 08:31 बजे के बीच किया जाएगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वरुथिनी एकादशी व्रत करने से सभी दुखों और कष्टों का नाश होता है। इसे मोक्ष प्रदान करने वाला व्रत भी माना गया है। कहा जाता है कि इस व्रत का फल हजारों वर्षों के तप और दान के बराबर मिलता है।

इसके बाद दूसरी महत्वपूर्ण एकादशी मोहिनी एकादशी है, जो वैशाख शुक्ल पक्ष में आती है। यह व्रत 27 अप्रैल 2026 को रखा जाएगा। एकादशी तिथि 26 अप्रैल को शाम 06:06 बजे शुरू होकर 27 अप्रैल को शाम 06:15 बजे समाप्त होगी। व्रत का पारण 28 अप्रैल को सुबह 05:43 से 08:21 बजे के बीच किया जाएगा।

Also Read: RCB New Chairman: IPL में कभी ‘अनजान’ रहा खिलाड़ी, अब RCB का चेयरमैन, आर्यमन बिड़ला की बड़ी एंट्री

मान्यता है कि मोहिनी एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति सभी सांसारिक मोह-माया से मुक्त होकर सुख, समृद्धि और पुण्य की प्राप्ति करता है। यह व्रत पापों का नाश कर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है।

(नोट: दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है, इसकी सत्यता के लिए अलग-अलग स्रोतों की जांच आवश्यक है।)

Written By: Kalpana Pandey

Related Articles

Back to top button