Beer Price Hike: गर्मी में बीयर-शराब पर पड़ेगा महंगाई का असर, कंपनियों ने दी चेतावनी

Beer Price Hike:  देश में बढ़ती गर्मी के बीच बीयर और शराब के शौकीनों के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। उद्योग से जुड़े संगठनों ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में बीयर और शराब की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। इसकी बड़ी वजह पश्चिम एशिया में जारी ईरान-इज़राइल संघर्ष को माना जा रहा है, जिसने सप्लाई चेन और उत्पादन लागत को बुरी तरह प्रभावित किया है।

ब्रुअर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BIA) के अनुसार, बीयर बनाने की लागत तेजी से बढ़ी है। कांच की बोतलों के उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले ईंधन की कमी के चलते ग्लास इंडस्ट्री प्रभावित हुई है, जिससे पैकेजिंग महंगी हो गई है। इसके अलावा पेपर कार्टन, कच्चे माल और अन्य इनपुट्स की कीमतों में भी भारी उछाल देखा गया है।

वहीं कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन अल्कोहलिक बेवरेज कंपनीज का कहना है कि कमजोर होता रुपया, बढ़ती ईंधन कीमतें और ट्रांसपोर्टेशन खर्च ने इंडस्ट्री पर अतिरिक्त दबाव डाल दिया है। पिछले कुछ हफ्तों में उत्पादन लागत 10 से 12 फीसदी तक बढ़ चुकी है।

आंकड़ों के मुताबिक, कांच की बोतलों की कीमत में लगभग 20% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि पेपर कार्टन की कीमत 100% तक बढ़ गई है। अन्य कच्चे माल की लागत 20-25% और लॉजिस्टिक्स खर्च करीब 10% बढ़ा है।

Also Read: April Ekadashi 2026: अप्रैल में कब है एकादशी व्रत? जानें तारीख, मुहूर्त और इसका धार्मिक महत्व

सप्लाई चेन पर भी इसका असर साफ दिख रहा है। LNG की कमी और एल्युमिनियम की उपलब्धता घटने से उत्पादन और वितरण दोनों प्रभावित हो रहे हैं। उद्योग संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कीमतों में संशोधन नहीं हुआ, तो गर्मियों के पीक सीजन में सप्लाई बाधित हो सकती है।

Written By: Kalpana Pandey

Related Articles

Back to top button