Ayodhya News : ‘निशुल्क होम्योपैथिक क्लिनिक शुरू’, स्वामी मुक्तिनाथानंद बोले – गंभीर रोगों में भी प्रभावी होम्योपैथी

Ayodhya News : अयोध्या में रामकृष्ण मिशन आश्रम में निशुल्क होम्योपैथिक क्लिनिक शुरू हुई। स्वामी मुक्तिनाथानंद ने कहा— होम्योपैथी गंभीर रोगों में भी प्रभावी है।

Ayodhya News : Ramakrishna Mission सेवा आश्रम लखनऊ के तत्वावधान में रामनवमी के पावन अवसर पर अयोध्या स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम में निशुल्क होम्योपैथिक क्लिनिक की शुरुआत की गई। इस क्लिनिक का शुभारंभ स्वामी मुक्तिनाथानंद ने किया।

इस अवसर पर स्वामी मुक्तिनाथानंद ने कहा कि होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति गंभीर रोगों के इलाज में भी प्रभावी है और इसमें साइड इफेक्ट नहीं होते। उन्होंने कहा कि यह सस्ती, सुलभ और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति है, जिसे व्यापक स्तर पर अपनाने और जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है।

उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को सस्ता और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलना चाहिए, तभी ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ का उद्देश्य पूरा होगा। इसी सोच के तहत यह जनकल्याणकारी पहल शुरू की गई है।

इस क्लिनिक में सप्ताह में तीन दिन- सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक मरीजों का निशुल्क इलाज किया जाएगा। होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. शालिनी सिंह द्वारा रोगियों की जांच कर उन्हें मुफ्त परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

विवेकानंद पॉलीक्लिनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान के होम्योपैथिक विभागाध्यक्ष डॉ. अमित पांडे ने बताया कि इस क्लिनिक में बच्चों, महिलाओं और स्त्री रोग संबंधी बीमारियों का उपचार किया जाएगा।

कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार और आरती के साथ क्लिनिक का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर आश्रम के संत और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button