लखनऊ में खेल कौशल परीक्षण: 28-29 मार्च को ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देखें प्लान
लखनऊ में खेल कौशल परीक्षण: लखनऊ में पुलिस भर्ती के तहत आयोजित खेल कौशल परीक्षण के चलते 28 और 29 मार्च को शहर के कई प्रमुख इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था बदली जाएगी। प्रशासन ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।
शनिवार (28 मार्च) को क्रॉस कंट्री दौड़ के चलते सुबह 6 बजे से सर्वोदय नगर, पीएसी क्षेत्र और कुकरैल बंधा रोड पर यातायात प्रभावित रहेगा। पीएसी हेड तिराहे से वाहनों को गेट नंबर-2 और सर्वोदय नगर की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं रहीम नगर और कल्याण अपार्टमेंट तिराहे से भी ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। कुकरैल ओवरब्रिज की ओर जाने वाला रास्ता भी कुछ समय के लिए बंद रहेगा।
रविवार (29 मार्च) को मैराथन के चलते शहीद पथ और जनेश्वर मिश्र पार्क के आसपास ट्रैफिक में बदलाव रहेगा। जी-20 तिराहे से पिपराघाट की ओर जाने वाले वाहन रोके जाएंगे और उन्हें वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास भी कुछ मार्ग अस्थायी रूप से बंद रहेंगे।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, आम लोगों को परेशानी से बचने के लिए सुबह के समय इन मार्गों से बचना चाहिए और निर्धारित डायवर्जन का पालन करना चाहिए।
हालांकि, एम्बुलेंस, स्कूल वाहन और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं को प्रतिबंधित मार्गों से गुजरने की अनुमति रहेगी। किसी भी तरह की सहायता के लिए लोग ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।
Written By: Kalpana Pandey



