Lucknow News : GCRG में Udaan 7.0 Dream Dare Fly का भव्य आयोजन 29-30 मार्च को, DJ नाइट और फैशन शो होंगे आकर्षण
Lucknow News : लखनऊ में GCRG का ‘उड़ान 7.0’ फेस्ट 29-30 मार्च को, DJ नाइट, फैशन शो और स्टार परफॉर्मेंस होंगे आकर्षण।
Lucknow News : GCRG Group of Institutions द्वारा आयोजित वार्षिक महोत्सव Udaan 7.0 Dream Dare Fly 29 और 30 मार्च को चंद्रिका देवी रोड, बक्शी का तालाब स्थित संस्थान परिसर में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, DJ नाइट, फैशन शो और स्टार परफॉर्मेंस का आयोजन होगा।
29 मार्च – DJ Night और सांस्कृतिक संध्या
पहले दिन बॉलीवुड अभिनेता Himanshu Rajan मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विद्यार्थियों द्वारा नृत्य और गायन की प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिनका मूल्यांकन विशेषज्ञ ज्यूरी करेगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध DJ DJ Viola की लाइव परफॉर्मेंस होगी, जो युवाओं को ऊर्जावान माहौल प्रदान करेगी।
30 मार्च: ग्रैंड फिनाले और फैशन शो
दूसरे दिन ग्रैंड फिनाले में Yuvraj Gupta मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मोनिका सिंह के नृत्य से होगी, जिसके बाद थीम आधारित फैशन शो आयोजित किया जाएगा। फैशन शो का मूल्यांकन प्रसिद्ध कोरियोग्राफर Shwetank Prakash Chaturvedi करेंगे।
इसके अलावा हरियाणवी कलाकार Ajay Hooda और अभिनेत्री Ruya Khan अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को खास बनाएंगे।
प्रतिभा प्रदर्शन का बड़ा मंच
यह आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और मंचीय कौशल दिखाने का बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा। आयोजकों ने मीडिया से कार्यक्रम के व्यापक कवरेज की अपील की है।



